UP news : भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत आज तहसील गढ़मुक्तेश्वर परिसर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता श्री कुलवंत सिंह सरदार जी एवं संचालन जीते चौहान ने किया। पंचायत में उप जिलाधिकारी एवं नायब तहसीलदार को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें सभी की सहमति से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई एवं सर्वे के लिए एक टीम गठित की गई जिसमें पांच किसानों को भी शामिल किया गया।
up news:दहेज की लालसा ने तोड़ा 18 महीने का रिश्ता
जिलाधिकारी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को उप जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन सोपा गया।
जीते चौहान ने कहा- गन्ना शुगर मिलों द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान अभिलंब किसानों के खाते में मय ब्याज के पहुंचना चाहिए। गन्ना भुगतान न होने के कारण किसानों के बच्चों की फीस जमा नहीं होना। गन्ना भुगतान न होने के कारण किसान का विद्युत बिल जमा न होना। गन्ना भुगतान न होने के कारण परिवार का पालन पोषण अच्छे तरीके से नहीं होना। आज किसान मजबूरन सड़क पर आने के लिए मजबूर हो गया इसलिए जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि– बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं जिनका अति शीघ्र सर्वे करा कर मुआवजा दिया जाए श्रीमान जी कई गांव ऐसे हैं जिनको आपदा क्षेत्र में घोषित नहीं किया गया जैसे इन्हें आपदा क्षेत्र में घोषित किया जाए। और इस क्षेत्र का गन्ना भुगतान सर्वप्रथम किया जाए जिससे अगली बुवाई करने में आसानी हो सके क्योंकि इस वर्ष की फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है जिससे किसान को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
दिनेश त्यागी ने कहा– आवारा पशुओं द्वारा आए दिन सड़कों पर एक्सीडेंट, पशुओं के हिंसक हो जाने से किसानों की मृत्यु एवं फसलों को भारी नुकसान हो रहा है जिस कारण किसान परेशान हैं जल्द से जल्द आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाई जाए।
UP news : बाढ़ग्रस्त क्षेत्र खादर में एक बांध जो की लगभग 5-7 किलोमीटर लंबा है
उन्होंने कहा कि– विद्युत विभाग द्वारा प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाना किसान के साथ धोखा, विभाग द्वारा किसानों का उत्पीड़न अवैध वसूली, विद्युत कटौती, जर्जर लाइने, विद्युत बिल जमा न होने पर अन्नदाता के कनेक्शन काटना एवं मुकदमा दर्ज करना दुर्भाग्यपूर्ण। श्रीमान जी हजारों की संख्या में ऐसे कनेक्शन भी हैं जो लगभग 30 वर्ष पुराने हैं लेकिन आज तक लाइन वहां तक नहीं खींचीं गई, सर्वे कराकर समस्या का समाधान किया जाए।
नवदीप सिंह ने कहा– गंगा किनारे आए दिन अवैध खनन होना, प्रतिबंध पेड़ों का कटान मिलीभगत द्वारा सड़कों पर ओवरलोडिंग, थानों में बड़े स्तर पर अवैध वसूली दलालों की बल्ले बल्ले, थानों में फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार अवैध शराब, सट्टा बाजारी। थाना तहसीलों में दलालों को दी जाती है प्राथमिकता किसान काट रहे चक्कर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों का लिया जाए संज्ञान।
सुनील चौहान ने कहा– गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार, नगर की सभी सड़कें हो चुके जर्जर, आबादी में जल भराव से जनता परेशान, सरकार द्वारा गढ़मुक्तेश्वर ब्रजघाट को मिनी हरिद्वार की तर्ज पर पैसा मोहल्ला कराया जा रहा लेकिन सब पैसे का बंदर बाट श्रीमान जी हम पहले भी ज्ञापन मय सबूतों के साथ आपको दे चुके हैं। जल्द से जल्द जांच कर कर भ्रष्टाचार्यों पर हो कार्यवाही।
नितिन चौहान ने कहा– श्रीमान जी बाढ़ग्रस्त क्षेत्र खादर में एक बांध जो की लगभग 5-7 किलोमीटर लंबा है जिसको कुछ वर्ष पूर्व ग्राम वासियों ने चंदा करा कर सही कराया था इस बार बांध के टूट जाने से क्षेत्र के यह हालात हुए हैं अतः आपसे निवेदन है कि इस बांध को पक्का कराया जाए क्योंकि इस वर्ष लगने वाले कार्तिक मेले में भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
धर्मवीर सिंह ने कहा– श्रीमान जी खतौनी में हिस्सा कसी को लेकर बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा किसान लगातार तहसीलों के चक्कर काट रहे तहसीलों में किसानों से होती है पैसे की डिमांड आपसे निवेदन है की अंश त्रुटि सुधार के लिए जगह-जगह कैंप लगवाए जाएं। कई-कई वर्ष पुराने मृतकों के बारिशों की विरासत दर्ज नहीं की गई है जल्द हो सुधार।
मनोज प्रधान ने कहा–27 सितंबर को किसान महापंचायत नवीन मंडी हापुड़ में होगी जिसमें किसान मसीहा आदरणीय राकेश टिकैत जी उपस्थित रहेंगे सभी किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें।
इस मौके पर जीते चौहान अध्यक्ष मेरठ मंडल यूथ, दिनेश त्यागी मुख्य महासचिव मेरठ मंडल, सुनील चौहान मंडल महासचिव, नवदीप सिंह मंडल प्रवक्ता यूथ, संसार सिंह मंडलउपाध्यक्ष, नवल खा, मनोज प्रधान जी, चांद खा,अनुज यादव, रविंद्र चौहान, नितिन चौहान, सुभाष चौहान, बिट्टू प्रधान, बलेश लोधी ब्लॉक अध्यक्ष युवा स्याना, बलप्रीत सिंह, नवजोत सिंह, सुरेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, परमजीत सिंह पावटी, शिवकुमार फौजी, सहरोज, आरजू तोमर, मारूफ अली, सोनू यादव जसवंत सिंह, बलजीत सिंह, प्रेमपाल सिंह सुरेंद्र सिंह आदि सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।

