हैंडपंप के हत्थे से किसान को पीटने का वीडियों हुआ वायरल

हैंडपंप के हत्थे से किसान को पीटने का वीडियों हुआ वायरल,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

आरोपी ने 16 सेकेंड में 14 बार हैंडपंप के हत्थे से किसान को जमकर पीटा-

बदायूं।हैंडपंप के हत्थे से एक किसान को बुरी तरह पीटने का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक ने किसान को 16 सेकेंड में 14 बार हैंडपंप के हत्थे से पीटा है। झगड़ा खेत की मेड़ को लेकर हुआ था। बुरी तरह पिटने से किसान बेसुध हो गया और जमीन पर बैठ गया।इस मामले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 6 लोगों के घायल हुए हैं।

Whatsapp Group join
Please Join Whatsapp Channel
Please Join Telegram channel

 

 

 

 

किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मामला बदायूं की दातागंज कोतवाली के छछऊ गांव का है।

आपको बता दे कि। छछऊ गांव में 42 साल के आछू बाबू रहते हैं।वह खेती-किसानी करते हैं। उनका खेत की मेड़ को लेकर अपने ही कुनबे के कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा है। शनिवार को आछू अपने खेत जाने के लिए निकले थे। तभी रंजिशन उन पर हमला बोल दिया गया। आरोपी पक्ष ने आछू पर एक के बाद एक लगातार हैंडपंप के हत्थे से हमला करना शुरू कर दिया।वीडियो में दिख रहा है कि आछू इस मार से बचने के लिए बार-बार हत्थे को पकड़ने का प्रयास करते हैं।

 

 

 

 

लेकिन वह आरोपी को रोक पाने में सफल नहीं हो पाते। आरोपी उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारता रहता है। गिरने के बाद भी वह आछू पर ताबड़तोड़ प्रहार करता रहता है।इसके बाद आरोपी जब थक जाता है, तो मारना बंद कर देता है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने आछू के साथ हुई मारपीट का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।किसान

सीएचसी में युवक को कराया भर्ती:- आछू के अलावा इस मारपीट में शकुंतला नाम की महिला और अमन नाम के युवक समेत कुल 6 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी घायल CHC में भर्ती करवाए गए हैं। अपने ऊपर हुए हमले के बारे में बताते हुए आछू ने कहा पुराना भूमि विवाद चल रहा है। वो लोग परिवार के ही हैं लेकिन जान लेने पर तुले हुए हैं। घर-परिवार की औरतों को भी चोट आई है। उन्होंने मुझे बहुत मारा है। मेरी पीठ में घाव हुआ है। हाथ फट गया है।

 

सरकारी स्कूल में पेड़ों की नीलामी। 75000 लगी अंतिम बोली।। 

 

आछू ने बताया कि दुर्गापाल ने मुझे हैंडपंप के हत्थे से पीटा है। उसके भाई धर्मपाल, रामधुन और आशीष ने भी घर वालों पर हमला किया है। पीड़ित ने बताया कि जिस समय उसपर हमला किया जा रहा था। रामधुन और आशीष यही कह रहे थे कि मार डालो इसको। कोई दिक्कत नहीं है।

 

 

इस मामले में दातागंज के प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आया है। पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है।मेडिकल रिपोर्ट के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। अभी 323,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।किसान

बदायूँ पुलिस

Leave a Comment