Badaun News: समाधान दिवस की हकीकत, फोन पर ‘दिवाली ऑफर’ देखते नजर आए अफसर, कोई रील में था व्यस्त
बदायूं।सदर तहसील के सभागार में आज शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम, एसएसपी सहित अन्य उच्चाधिकारी फारियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण कर रहे थे।वहीं दूसरी तरफ सभागार में मौजूद पुलिस से लेकर अन्य विभाग के तमाम अधिकारी अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त दिखे।कोई मोबाइल पर ऑनलाइन शॉपिंग एप दिवाली ऑफर में जूता देख उसे खरीदने में व्यस्त दिखा था,तो कोई रील देखता नजर आया।
फोन में व्यस्त दिखे अफसर:-इसके बाद में फरियादी अपनी-अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे।तब उनकी समस्याएं सुनी गई।वहीं, संपूर्ण समाधान में तमाम अधिकारी समय व्यतीत करते नजर आए।हालत यह थी कि काफी संख्या में अधिकारी मोबाइल फोन में व्यस्त दिखाई दिए।विभिन्न विभागों के अधिकारी मोबाइल पर रील चलते हुए नजर आए।कुछ ऑनलाइन प्लेटफार्म में विभिन्न चीजों को देखकर समय व्यतीत कर रहे थे।ककराला के अशरफ अली ने बताया कि उनकी भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है।इसको लेकर लेखपाल,कानूनगो,तहसील स्तरीय अधिकारियों से मिले।वह एक तरफ सुनते हैं,दूसरी बात को निकाल देते हैं। समस्या जस की तब बनी है।इसको लेकर डीएम से शिकायत करने के लिए आए।
डीएम ने दिया अवैध कब्जा हटवाने का आदेश:-ब्लॉक कादरचौक के ग्राम ललुआ नगला में ग्राम समाज की दो बीघा जमीन पर अवैध कब्जा होने की शिकायत मिलने पर डीएम ने तहसील एवं पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौका मुआयना कर तत्काल अवैध कब्जा हटवाएं और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करें।ग्राम ललुआ नगला निवासी अमर सिंह ने शिकायत की थी कि गांव में दो बीघा ग्राम समाज की भूमि पर चंद्रपाल,सीलेंद्र,हुकुम सिंह, नौनिहाल और भूरे कूड़ा डालकर अवैध कब्जा किए हुए हैं।मना करने पर दबंगई दिखाते हैं।समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 31,पुलिस 3,विद्युत निगम 4,ब्लॉक,सीडीपीओ,समाज कल्याण एवं नगर पालिका की 1-1 व अन्य 2 शिकायतों सहित 44 शिकायती पत्र पहुंचे।चार का मौके पर निस्तारण किया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

