लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की रहस्यमयी मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दिल दहला देने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शिवा को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसके फेफड़े-लिवर समेत कई अंग डैमेज हो गए। शरीर पर 11 चोटें मिली हैं। बाद में उसे चौथी मंजिल से फेंका गया।
पोस्टमार्टम में दिल दहलाने वाले खुलासे
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शिवा शर्मा के शरीर पर 11 चोटों के निशान मिले हैं। बेरहमी से पिटाई के कारण फेफड़े और लिवर समेत कई अंग क्षतिग्रस्त हो गए। प्रेमिका के फ्लैट से गिरने के बाद शरीर पर लिपस्टिक के निशान भी मिले हैं। सचिवालय पास लगी ऑडी कार से सस्पेंस और बढ़ गया है। शिवा की मां ने उसकी प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है।
प्रेमिका श्रद्धा दुबे फरार
इस मामले में आरोपी प्रेमिका श्रद्धा दुबे फरार है। पुलिस की टीमें नेपाल से लेकर उत्तर प्रदेश तक उसकी तलाश में जुटी हैं। इस बीच श्रद्धा ने होटल में बैठकर एक वीडियो जारी कर खुद को बेकसूर बताया है। गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद उसके कोर्ट में सरेंडर करने की अटकलें तेज हो गई हैं।
पुलिस की जांच जारी
पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फ्लैट से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Premi-Premika News: औरैया में 75 साल के रामसुगर और 30 साल की रानी की प्रेम कहानी और Greater Noida News: रबूपुरा में परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत

