अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News: चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी पर साधा निशाना, मीडिया कर्मियों को नहीं मिली बैठने की जगह

On: October 18, 2026 6:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Amroha News चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को खुला चैलेंज

 

समर इंडिया सवाददाता हसनपुर

 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की हसनपुर विधानसभा सीट पर भीम आर्मी के प्रत्याशी शाहनवाज चौधरी के समर्थन में आयोजित रैली में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी। मंच से भाषण देते हुए उन्होंने बिजनौर जिले की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि अगर वह संबंधित सीट से चुनाव लड़कर सामने वाले को हराकर नहीं भेज पाए तो राजनीति छोड़ देंगे।

 

मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि वह बिजनौर की किसी भी सीट से चुनाव लड़कर मुकाबला कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “अगर आप वोटों की चोरी किए बिना चुनाव जीत रहे हैं, तो बिजनौर आइए और मुकाबला कीजिए।

Amroha News : अमरोहा में गरजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

चंद्रशेखर ने निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते हुए ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की भी बात कही।अपने भाषण में उन्होंने मुख्यमंत्री की राजनीतिक ताकत और लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए, ताकि जनता के समर्थन की वास्तविक तस्वीर सामने आ सके। उन्होंने सर्वे और जमीनी जनसमर्थन को लेकर भी सवाल उठाए।

 

इस कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन की कवरेज करने गए मीडिया कोमियो को बैठने तक की जगह नहीं मिली कुछ मीडिया कोमियो से कार्यकर्ता तीखी नोकझोंक करते नजर आए इससे नाराज होकर कुछ मीडिया कर्मी बीच में ही कार्यक्रम को छोड़कर चले गए !

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply