अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha News : अमरोहा में गरजे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना

On: September 19, 2026 2:51 PM
Follow Us:
amroha news
---Advertisement---

Amroha News : अमरोहा। कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम शनिवार को गजरौला में हाईवे किनारे स्थित बसंत होटल में सुबह करीब 10 बजे आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रेसवार्ता से पहले कांग्रेस नेता एवं पूर्व धनौरा विधानसभा प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।

प्रेसवार्ता में राजेंद्र पाल गौतम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को बनाने का काम किया, जबकि भाजपा सरकार देश को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद जारी है।

प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चाओं पर बोले- पार्टी का आंतरिक फैसला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने और उनके नाम की अध्यक्ष पद की दौड़ में चर्चा होने के सवाल पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उनका नाम अध्यक्ष की रेस में नहीं है। वह पार्टी के प्रदेश प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहती हैं। संगठन में बदलाव पार्टी की सामान्य प्रक्रिया है। किसी का कार्यकाल पूरा होता है, किसी का नहीं और कई बार कार्यकर्ताओं या पदाधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी भी मिलती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला पार्टी का आंतरिक निर्णय होता है।

सपा के साथ गठबंधन पर बोले- सम्मानजनक होगा समझौता

समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन में हिस्सेदारी और सम्मान बराबर का होगा। सीटों के बंटवारे में थोड़ा-बहुत ऊपर-नीचे हो सकता है, लेकिन जो भी समझौता होगा वह सम्मानजनक होगा और कांग्रेस को हल्के में लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

जनता की पसंद और मेहनत करने वालों को मिलेगा मौका

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के टिकट को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन लोगों को आगे बढ़ाने का काम करती है, जिन्हें जनता पसंद करती है और जो अपने क्षेत्र में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि प्रत्याशियों के चयन में जमीनी सक्रियता और जनता के बीच पकड़ महत्वपूर्ण रहेगी।

पार्टी के सर्वे पर भी दिया जवाब

कांग्रेस द्वारा कराए जा रहे सर्वे के सवाल पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने स्तर पर सर्वे कराता है। कांग्रेस पार्टी भी सर्वे कर रही है। सर्वे पूरा होने के बाद उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के फैसले बंद कमरों में नहीं होंगे और उचित समय पर पार्टी की ओर से जानकारी साझा की जाएगी।

ट्रंप के 100 प्रतिशत टैरिफ के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद भारत पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाए जाने की संभावना के मुद्दे पर भी राजेंद्र पाल गौतम ने केंद्र सरकार को घेरा। अमेरिकी कानून ट्रंप को रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है, हालांकि यह शुल्क स्वतः लागू नहीं होता।

राजेंद्र पाल गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच संबंधों को लेकर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी कहते हैं ‘माय फ्रेंड ट्रंप’ और ट्रंप कहते हैं ‘माय फ्रेंड मोदी’। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों की नीतियों से भारत का नुकसान हो रहा है और आज दोनों भारत के दुश्मन नजर आ रहे हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और गठबंधन की रणनीति पर भी चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply