अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Adhar Card News: सहसवान नगर क्षेत्र के एकमात्र इकलौते पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड की मशीन खराब

On: October 18, 2026 12:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Adhar Card News: सहसवान नगर क्षेत्र के एकमात्र इकलौते पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड की मशीन खराब

आधार कार्ड न बन पाने के कारण लोगों को हो रही है भारी परेशानी

सहसवान। सहसवान नगर क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस के आधार कार्ड बनाने संशोधन करने के एकमात्र केंद्र बीते एक पखवाड़े से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पोस्ट ऑफिस खुलते ही लोगों की आधार कार्ड बनवाने संशोधन करने एवं अन्य तकनीकी दूर करने के लिए बड़ी-बड़ी लंबी लाइन लग जाती हैं जब उन्हें पता चलता है की आधार कार्ड की मशीन खराब पड़ी है तो उपरोक्त लोग निराशा मन से अपने-अपने घरों को वापस चले जाते हैं ऐसा लगभग एक पखवाड़े से होता रहा है जानकारी करने पर पोस्ट ऑफिस का कोई भी कर्मचारी आधार कार्ड मशीन की कब तकनीकी दूर होगी नहीं बता पा रहा जिसके कारण लोगों में आक्रोश की भावना पनप रही है।
लोगों का कहना है कि वह आधार कार्ड की समस्या से काफी समय से जूझ रहे हैं तथा सुबह उठते ही वह लाइन लगाने के लिए पोस्ट ऑफिस के खुलने से पहले ही पहुंच जाते हैं परंतु जब पता चलता है मशीन खराब पड़ी है तो वह निराश मन से अपने घरों को वापस चले जाते हैं उन्होंने कहा कि सहसवान देहात क्षेत्र एवं नगर में एकमात्र आधार कार्ड की मशीन पोस्ट ऑफिस सहसवान पर कार्य कर रही है जिसके कारण लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है सुरक्षा के वास्ते थाना पुलिस द्वारा दो सुरक्षा कर्मी भी लगा दिए जाते हैं। और उनकी ड्यूटी बराबर लग रही है परंतु पोस्ट ऑफिस की आधार कार्ड मशीन खराब होने के कारण लोगों को आर्थिक शारीरिक मानसिक कष्ट भी उठाना पड़ रहा।
पोस्ट ऑफिस में कोई भी कर्मचारी यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि आधार कार्ड की मशीन कब दुरुस्त होगी कब काम करना शुरू करेगी जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।इस बाबत पोस्ट मास्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका पोस्ट ऑफिस में तैनात किसी भी लिपिक ने आधार कार्ड की मशीन दुरुस्त करने के सबाल पर चुप्पी साध ली।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply