ढबारसी:अंगूठे का क्लोन बनाकर आधार कार्ड नंबर के माध्यम से बैंक खातों से रुपए निकालने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार

अंगूठे का क्लोन बनाकर आधार कार्ड नंबर के माध्यम से बैंक खातों से रुपए निकालने वाला शातिर जालसाज गिरफ्तार,फर्जी अंगूठा बनाने के उपकरण बरामद,न्यायालय के समक्ष किया पेश
हसनपुर आदमपुर थाना पुलिस ने अंगूठे का क्लोन बनाकर आधार कार्ड नंबर से बैंक खातों से रुपए निकालने वाला शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फर्जी अंगूठा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
शुक्रवार को खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेताभ भास्कर ने बताया
कि जन सेवा केंद्र संचालक प्रमोद कुमार पुत्र युद्धवीर सिंह निवासी चौकूनी, आदमपुर थाना क्षेत्र के कस्बा ढबारसी में मंगलम कंप्यूटर जन सेवा केंद्र चलाता है।
vedio:बिकिनी पहन नोरा फतेही ने समंदर किनारे डांस के दौरान पार की सारी हदें
11 जून को जन सेवा केंद्र संचालक ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया
कि उसके जन सेवा केंद्र पर अज्ञात युवक ने माइक्रो फिंगर प्रिंट डिवाइस पर फर्जी अंगूठा लगाकर आधार कार्ड के माध्यम से बैंक के खाते से 4550 रुपए निकाल लिए है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामलें में अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया।
जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी हरपाल पुत्र रमेश सिंह निवासी गांव कासमपुर जनुवी थाना आदमपुर को तिगरिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ढबारसी से सांथलपुर जाने वाले मार्ग पर खेत के किनारे झाड़ियों से फर्जी अंगूठा बनाने के उपकरण,तेल की शीशी,फेविकोल तथा एमसील बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।