अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गंगा में नौ लोगों के डूबने के बाद दौड़े डीएम-एसएसपी, एक की मौत, दो लापता

On: May 25, 2026 5:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गंगा में नौ लोगों के डूबने के बाद दौड़े डीएम-एसएसपी, एक की मौत, दो लापता

बदायूं|गंगा दशहरा स्नान पर्व के अवसर पर जिला और पुलिस प्रशासन संग तहसील प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं।गंगा स्नान करते समय अलग अलग जगहों पर नौ लोग डूब गए।जिसमे एक का शव गोताखोरों ने निकाल लिया है। जबकि दो की तलाश जारी है।वहीं सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।नौ लोगों के डूबने की सूचना के बाद डीएम और एसएसपी दलबल के साथ कछला की ओर दौड़े।जिले में ज्येष्ठ दशहरा का सबसे बड़ा स्थान होने के बाद रूट डायवर्जन तक नहीं किया गया।कुल मिलाकर नौ साल में पहली बार ज्येष्ठ दशहरा के स्नान को जिला और पुलिस प्रशासन के अफसरों ने हल्के में लिया।इधर पांच दिन पहले कासगंज के एसएसपी ने कछला का दौरा करके अपने यहां की सारी तैयारी कर दी।वहां पर रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया गया था।

आज सोमवार को गंगा दशहरा स्नान पर्व के उपलक्ष्य में सुबह से कछला गंगा घाट पर स्नान चल रहा है। स्नान के समय ही जनपद हाथरस के थाना हसायन के गांव कानू निवासी ओमवीर के 15 वर्षीय पुत्र निलेश और गांव के ही नेत्रपाल की पुत्री शिखा गंगा में डूब गए गोताखोरों ने नीलेश को बाहर निकाल कर उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इधर दूसरी जगह स्नान कर रहे तीन लोग गहरे पानी में डूब गये। जिसमें से दो लोगों को गोताखोरों और स्थानीय दुकानदारों ने बचा लिया। एक डूबे राजकुमार की तलाश जारी है।

गोताखोर गंगा डूबी शिखा की तलाश में जुटे हुए हैं।गोताखोरों ने इसके अलावा चार लोगों को गंगा में डूबने पर सुरक्षित निकाल लिया है।एक अन्य जगह पर तीन लोग और डूब गये।चीखपुकार पर गोताखोरों व स्थानीय लोगों ने सूरज सहित दो को बचा लिया जबकि राजकुमार गहरे पानी में समा गया।जिसकी तलाश की जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply