अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

घर में हुई घरेलू क्लेश, महिला ने फंदे पर लटक कर दे दी जान

On: October 7, 2026 6:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

घर में हुई घरेलू क्लेश, महिला ने फंदे पर लटक कर दे दी जान

परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लिया कब्जे में, पीएम को भेजा

सहसवान।थाना कोतवाली सहसवान के सीमा क्षेत्र पर स्थित ग्राम सुजावली में बीती रात भुवनेश के परिवार में घरेलू विवाद पत्नी से हो गया था जिसके चलते भुवनेश की पत्नी संजीवनी ने घर में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया।
मामले की जानकारी जब मृतक संजीवनी के भाई कृपाल पुत्र विजेंद्र पाल निवासी ग्राम अकबरपुर थाना कोतवाली उसावा को हुई तो उसने तत्काल डायल-112 पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक संजीवनी के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक के भाई कृपाल ने जानकारी देते हुए बताया की संजीवनी की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व ग्राम सुजावली निवासी भुवनेश के साथ हुई थी।तथा मेरा बहनोई एवं उसके परिजन मेरी बहन का उत्पीड़न करते थे जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली।समाचार लिखे जाने तक मृतका के मायके वालों ने पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।पुलिस प्रार्थना पत्र का इंतजार कर रही है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply