अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दो बाइकों की टक्कर में यातायात पुलिस कर्मियों समेत दंपती घायल

On: October 7, 2026 6:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

दो बाइकों की टक्कर में यातायात पुलिस कर्मियों समेत दंपती घायल

उझानी।बरेली-मथुरा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में यातायात पुलिस के दो कर्मियों समेत दंपती घायल हो गए।हादसा अपराह्न करीब दो बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर के पास हुआ।पुलिस कर्मियों के मामूली चोट आई है।उन्होंने भी सीएचसी परिसर में आकर घायल दंपती के साथ अपना प्राथमिक उपचार कराया।महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजयनगला निवासी सुरेश (45) पुत्र राजाराम अपनी पत्नी अंगूरी देवी के साथ बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे।उसी दौरान कासगंज की ओर जा रहे यातायात पुलिस कर्मी रोहित कुमार व अजीत सिंह और सुरेश की बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं।दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।सुरेश ने फोन करके पीआरवी को मौके पर बुला लिया। घायल दंपती को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी परिसर में लाया गया।

हेलमेट लगाए होने की वजह से दोनों पुलिस कर्मियों के सिर में चोट नहीं आई है, लेकिन उनके हाथ और पैर घिसट जाने से घायल हो गए। दोनों पुलिस कर्मी कासगंज में तैनात बताए गए हैं।गंभीर रूप से घायल अंगूरी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।हादसे की सूचना के बाद दंपती के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने का भी आरोप लगाया।चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि स्ट्रेचर था, लेकिन परिवार के लोग घायल महिला को खुद ही उठाकर इमरजेंसी में ले आए। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे में दंपती के चोट आई है। हादसा होने की जानकारी कर रहे हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply