अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Mission Shakti 6.0: डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंह

On: October 15, 2026 7:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
Mission Shakti 6.0: डिजिटल खतरों से सुरक्षित होंगे सहसवान के नौनिहाल; उपनिरीक्षक शिवानी सिंह
पन्नालाल इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति टीम ने आयोजित की भव्य साइबर सुरक्षा कार्यशाला
सहसवान। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं,बेटियों और बच्चों की सुरक्षा,सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति 6.0 के तहत थाना सहसवान क्षेत्र में एक विशाल और वृहद जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम क्षेत्र के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान पन्नालाल इंटर कॉलेज,सहसवान के परिसर में आयोजित हुआ,जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते तकनीकी दुरुपयोग और साइबर अपराधों की गंभीरता को देखते हुए इस कार्यशाला में देश के जाने-माने साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन के विचारों और तकनीकी व्याख्यान को डिजिटल/ऑडियो-विजुअल माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सुनवाया व दिखाया गया।रक्षित टंडन के संदेश के माध्यम से विद्यार्थियों को इंटरनेट जगत के छिपे हुए खतरों और उनसे सुरक्षित रहने के व्यावहारिक तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया।कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं के प्रति विशेष रूप से सचेत और जागरूक किया गया|
ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव:-छात्र-छात्राओं को आगाह किया गया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर अपने या अपने अभिभावकों के बैंक खाते की जानकारी,एटीएम पिन,या ओटीपी साझा न करें। लॉटरी, भारी डिस्काउंट और फर्जी इनाम के झांसे में आकर किसी भी संदिग्ध लिंकपर क्लिक करने से बचें सोशल मीडिया सुरक्षा फेसबुक, इंस्टाग्राम,व्हाट्सएप और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करते समय अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स को हमेशा ‘प्राइवेट या मजबूत रखने की सलाह दी गई।अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करने और अपनी निजी तस्वीरें या स्थान (सार्वजनिक रूप से साझा न करने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर बुलिंग और पहचान की चोरी यदि कोई सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर परेशान करता है,अश्लील या आपत्तिजनक संदेश भेजता है,या फोटो से छेड़छाड़ करता है, तो बिना डरे इसकी रिपोर्ट करने के तरीके सिखाए गए।
तुरंत सहायता के लिए हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गई :-विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होते हैं, तो बिना समय गंवाए तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।इसके अलावा,महिलाओं और बालिकाओं की तत्काल सुरक्षा के लिए आपातकालीन नंबर  1090,112,1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
उपनिरीक्षक शिवानी सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम रही मुस्तैद:-इस बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर आयोजित कार्यशाला के दौरान थाना सहसवान की मिशन शक्ति टीम पूरी मुस्तैदी के साथ कॉलेज परिसर में मौजूद रही।कार्यक्रम का सफल संचालन और नेतृत्व उपनिरीक्षक शिवानी सिंह द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ किया गया।
उपनिरीक्षक शिवानी सिंह ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस उनकी सुरक्षा और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए 24 घंटे तत्पर है।उन्होंने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न,छेड़खानी या डिजिटल अपराध को चुपचाप न सहें,बल्कि निडर होकर पुलिस से संपर्क करें।उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायत करने वाली किसी भी पीड़ित छात्रा की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
कॉलेज प्रशासन ने जताया पुलिस का आभार:-पन्नालाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य,समस्त शिक्षक और प्रबंधकीय स्टाफ ने थाना सहसवान पुलिस और मिशन शक्ति टीम की इस अनूठी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि आज के दौर में छात्र-छात्राओं के लिए किताबी ज्ञान के साथ-साथ इस प्रकार की व्यावहारिक और तकनीकी जागरूकता बेहद जरूरी है,ताकि वे डिजिटल युग में सुरक्षित रहकर अपने भविष्य का निर्माण कर सकें।कार्यशाला के समापन पर कॉलेज प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर कॉलेज के सैकड़ों छात्र,छात्राएं सहित महिला आरक्षी मौजूद रही।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply