युवती जब पहुंची ससुराल, पति के साथ दूसरी महिला को अंतरंग, अवस्था में देखकर हुई हैरान
ससुराल वालों ने मारपीट कर किया घायल, तेल छिड़ककर आग़ में जलाकर मारने का किया प्रयास
शोर-मचाए जाने पर पहुंचे परिजनो ने युवती की बचाई जान तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देकर हो गए फरार
पीड़िता ने पति सहित चार लोगों के विरुद्ध मामले की गंभीर धाराओं में कराई रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा जिला अस्पताल”
बदायूं।जनपद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी शालिम से हुई थी वह अपने मायके गई हुई थी जब तड़के सुबह 6:00 बजे की लगभग घर पहुंची तो अपने घर के कमरे का नजारा देखकर वह दंग रह गई उसका पति एक महिला के साथ नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था।उसने शोर मचा दिया तो ससुराल में पति शालिम शमीम बानो सबीहा तथा शबनूर में उसके साथ मारपीट की एवं गाली-गलौज उसने जब विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर उसके ऊपर कोई ज्वलनशील तेल डाल दिया।तथा आग लगाकर करने का प्रयास किया।

रिपोर्ट – एस.पी सैनी (समर इंडिया)

