वरिष्ठ अधिवक्ता आसिफ अली के बड़े भाई का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
परिजन उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ ले जा रहे थे
सहसवान (बदायूं)वरिष्ठ अधिवक्ता आसिफ अली के बड़े भाई व आसिम अली पत्रकार के ताऊ अब्दुल राशिद 70 वर्ष का कुछ देर पहले हार्ट अटैक आने से निधन हो गया वह कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे उन्हें अलीगढ़ इलाज के वास्ते दिखाने ले जा रहे थे।इसी दौरान नरोरा पहुंचते ही उन्हें अटैक आ गया।
शव उनके आवास मोहल्ला शहबाजपुर लाया जा रहा है जिनकी कल शुक्रवार 25 सितंबर जुमे की नमाज के बाद 2:30 जनाजे की नमाज अदा की जाएगी उसके बाद खिन्नी वाले कब्रिस्तान में सुपर्द ए खाक किया जाएगा।अधिवक्ता आसिफ अली के भाई के अचानक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

