पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदे से लटककर दी जान
बदायूं।जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दुर्गपुर में पति के दिल्ली जाकर मजदूरी करने को लेकर मामूली कहासुनी के बाद सावित्री (24) ने कमरे के पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर मंगलवार रात करीब तीन बजे अपनी जान दे दी।विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।गांव दुर्गपुर निवासी तोताराम उर्फ राकेश शादी के बाद से ही दिल्ली में जाकर मजदूरी करते आ रहे हैं।कुछ दिन पहले ही वह दिल्ली से अपने गांव लौटे थे। उनके दोबारा दिल्ली जाकर मजदूरी करने की बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी होने लगी।सावित्री उनसे गांव में ही रहकर मजदूरी करने की बात कहती रही। मंगलवार रात करीब तीन बजे जब घर में सब लोग सो रहे थे तब सावित्री ने कमरे के पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।


