संवाददाता आदमपुर समर इंडिया
न्याय पंचायत बुरावली क्षेत्र स्थित एसएलजे डिग्री कॉलेज हाकामपुर में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। रंग और तूलिका की इस प्रतिस्पर्धा में कंपोजिट विद्यालय बुरावली के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड्गवंशी ने विजेता और प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण अंचल के बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। कला मन की भावनाओं को अभिव्यक्ति देने का एक सशक्त माध्यम है।
ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता अभियान और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे समसामयिक विषयों पर एक से बढ़कर एक स्वच्छ, आकर्षक एवं जीवंत रेखाचित्र बनाए।
कड़े मुकाबले के बीच निर्णायकों ने कंपोजिट विद्यालय बुरावली की टीम को प्रथम स्थान के लिए चुना। वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय सकरगढ़ी ने द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय जयतोली की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विधायक महेंद्र सिंह खड्गवंशी ने सभी विजेता टीमों के विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर उनकी कलाकृति की सराहना की और उन्हें स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र सौंपे।
समारोह के दौरान मंच संचालन असलम अली ने अपने कुशल अंदाज में किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में खंड शिक्षा अधिकारी (गंगेश्वरी) उदयवीर सिंह एवं कार्यक्रम संयोजक हेमराज सैनी की मुख्य भूमिका रही।
इस अवसर पर उझारी मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी, चेयरमैन संजय भाटी, यशपाल सिंह, गौतम सिंह, गौरव नागर, लख्मी सिंह, कमल, दीपेंद्र, प्रमोद सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में संयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त कि

