भोपाल । Vishwas Sarang : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूचियों को लेकर उठाए जा रहे सवाल के जवाब में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री Vishwas Sarang ने कहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस को जनता ने हर बार नकारा है, यही कारण है कि वे चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर सवाल उठा रहे हैं।
Pm Vishwakarma Yojana 2024:प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन
राहुल गांधी के आरोपों पर Vishwas Sarang ने कहा है कि राहुल गांधी जनता से नकारे हुए नेता हैं। जनता ने नकार दिया तो लगातार कभी इलेक्शन कमीशन पर तो कभी वोटर लिस्ट पर ठीकरा फोड़ रहे हैं, सवाल खड़ा कर रहे हैं। जनता ने उन्हें नकारा है और घर बैठाया है इसलिए राहुल गांधी को जनता और राजनीति की नब्ज़ समझने की ज़रूरत है, न कि इस तरह से वोट सूची पर या चुनाव आयोग पर प्रश्नचिन्ह लगाने की ज़रूरत है।
भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी राहुल गांधी को अपरिपक्व नेता करार दिया है और कहा कि उनके बयान बचकाने वाले होते हैं और उनका आचरण तथा व्यवहार उनके नाम पप्पू जैसा होता है। वे देश के लोकतंत्र के प्रति अविश्वास का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि देश में शहरी नक्सलवाद को बढ़ावा दें और वोट देना ही छोड़ दें। राहुल गांधी देश में गृह युद्ध की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया है।
तिरंगा अभियान पर मंत्री सारंग ने कहा है कि तिरंगा हमारी आन, बान, शान और हमारी पहचान है। तिरंगे की शान और देश की आजादी के लिए देश के हजारों लोगों ने बलिदान किया है। हमारे सैनिकों ने तिरंगे के सम्मान के लिए बलिदान दिया है। यह हम सभी का दायित्व है कि तिरंगे को अपने घरों पर लगाकर क्रांतिकारियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करें।
राज्य में कृष्ण जन्माष्टमी जोर-शोर से मनाए जाने की तैयारी है। मंत्री सारंग ने कहा है कि सरकार और समाज द्वारा मिलकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाना प्रसन्नता की बात है। यह पर हमारी सनातन परंपरा और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर गीता भवन का भी भूमि पूजन होने वाला है। गीता जीवन को जीने का सार है; गीता को आत्मसात करने के उद्देश्य से राज्य में गीता भवन का निर्माण हो रहा है। गीता भवन के माध्यम से समाज गीता के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करे और सद्गुण अपनाए। यह हमारा संकल्प है।
मंत्री Vishwas Sarang ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार और समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाने के फैसले से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस की सरकार को बहुसंख्यक वर्ग के त्योहार से चिढ़ है; वह केवल क्रिसमस और ईद बनाने की ही बात करती थी। सनातन पर्व और हिंदुओं की भावनाओं पर कांग्रेस ने हर समय कुठाराघात किया है।
Vishwas Sarang ओवैसी अपनी राजनीति चमकाने के लिए हर मुद्दे पर धर्म की आड़ लेना चाह रहे
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चिकन की दुकान को लेकर दिए गए निर्देश पर ओवैसी के द्वारा किए गए ट्वीट पर Vishwas Sarang ने कहा, “ओवैसी अपनी राजनीति चमकाने के लिए हर मुद्दे पर धर्म की आड़ लेना चाह रहे हैं।

