अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand News : खटीमा में सीएम धामी ने थारू समाज को दी करोड़ों की सौगात, एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित

On: August 1, 2026 9:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Uttarakhand News खटीमा (ऊधम सिंह नगर)।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा में आयोजित ‘थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने थारू समाज के लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि सरकार और थारू समाज के बीच विकास और विश्वास की एक मजबूत साझेदारी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनका थारू समाज और खटीमा से जुड़ाव आज का नहीं, बल्कि वर्षों पुराना है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने देश का नाम रोशन करने वाले एवरेस्ट विजेता बीएसएफ (BSF) के जवान मोहन सिंह राणा और आईटीबीपी (ITBP) के जवान टीला सेन को सम्मानित भी किया।

धर्मांतरण और नशे पर सख्त है सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने समाज को संबोधित करते हुए कड़ा संदेश दिया कि प्रदेश में धर्मांतरण की रोकथाम के लिए सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। राज्य सरकार धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नशे के खिलाफ भी एक व्यापक अभियान चला रही हैं।

 आवास और शिक्षा से जुड़ रहा जनजातीय समाज

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के बाद पहली बार जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जनजातीय समाज से होना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

सीएम ने विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया:

  • आवास योजनाएं: ‘अटल आवास योजना’ में आय सीमा को व्यावहारिक बनाकर घर निर्माण की लागत बढ़ाई गई है। ऊधम सिंह नगर में इस योजना के तहत 3 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए हैं। वहीं, ‘पीएम जनमन आवास योजना’ के तहत जिले में पहले चरण में 824 और दूसरे चरण में 101 घरों का निर्माण हुआ है।

  • शिक्षा का विकास: आश्रम पद्धति विद्यालयों को कक्षा 12 तक अपग्रेड किया जा रहा है। खटीमा में बालिका छात्रावास के लिए 4 करोड़ और बाजपुर में विद्यालय व छात्रावास के लिए 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। गदरपुर में भी 100 बेड का बालक छात्रावास बन रहा है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

सीएम धामी ने कहा कि जनजातीय समाज की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये से अधिक की चक्रीय निधि और 8 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश सहायता दी जा रही है, ताकि वे छोटे-छोटे रोजगार स्थापित कर सकें। इसके अलावा बेटी की शादी के लिए सरकार 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है।

सितारगंज विधानसभा में ‘थारू विकास भवन’ का निर्माण किया जा रहा है। जनजातीय क्षेत्रों के विकास को और गति देने के लिए ऊधम सिंह नगर, देहरादून, पिथौरागढ़ और चमोली में अलग-अलग जनजाति कल्याण अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

संवाद के दौरान थारू समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे हमेशा समाज के सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, अध्यक्ष थारू राणा परिषद दान सिंह राणा, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, समाजसेवी रमेश राणा, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मंजीत सिंह राणा, डीएम नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी अजय गणपति समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply