अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

मां ने 5 दिन की नवजात को पानी से भरे ड्रम में डुबोया, मां गिरफ्तार

On: August 1, 2026 9:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी ही 5 दिन की नवजात की जान ले ली। मामला चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेलकी का है, जहां 5 दिन की नवजात बालिका का शव ड्रम में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अब नवजात की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि नवजात की मौत पानी से भरे ड्रम में डुबोने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण पानी में डूबने से श्वासावरोध बताया गया है।

5 दिन की नवजात की हत्या
जानकारी के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को ग्राम भेलकी निवासी पंकज पटेल की 5 दिन की नवजात पुत्री की संदिग्ध मृत्यु की सूचना चुरहट थाना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव पंचनामा तैयार किया, साक्ष्य एकत्र किए और परिजनों सहित संबंधित लोगों से सख्ती से पूछताछ की और बयान दर्ज किए, जिसमें एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

पुलिस की सख्ती से टूटी नवजात की मां
जांच के दौरान पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया कि नवजात की मां सोनू पटेल (21 वर्ष) प्रसव के बाद मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान थी। पुलिस का कहना है कि कथित रूप से पालन-पोषण की जिम्मेदारी को लेकर चिंता के कारण उसने 30 जुलाई को घर के स्नान स्थल में रखे पानी से भरे ड्रम में अपनी नवजात बच्ची को डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के अलावा मां से भी लंबी पूछताछ की और पुलिस की सख्ती से नवजात की मां टूट गई।

डूबने से नवजात की मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बच्ची की मौत का कारण पानी में डूबने से श्वासावरोध होना पाया गया। इसके आधार पर चुरहट थाना पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 31 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे आरोपी सोनू पटेल, निवासी ग्राम भेलकी, थाना चुरहट को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply