देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की कठिन परिस्थितियों के बावजूद Char Dham Yatra लगातार जारी है। मौसम की चुनौती और प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है।Char Dham Yatra सीजन के 125 दिनों में ही चारधाम दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है।
21 अगस्त तक कुल 48 लाख 4 हजार 897 श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में 42 लाख 82 हजार 263 श्रद्धालु पहुंचे थे। यानी इस बार अब तक 5 लाख 22 हजार 634 यात्री अधिक चारधाम पहुंच चुके हैं।
यमुनोत्री धाम ने बनाया नया रिकॉर्ड Char Dham Yatra2026
चारधाम यात्रा में इस बार यमुनोत्री धाम ने खास रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार यहां श्रद्धालुओं की संख्या 6 लाख 68 हजार से अधिक पहुंच गई है। वर्ष 2025 में 6 लाख 44 हजार 637 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए थे।
chardham yatra 2026-चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा
अब तक बदरीनाथ धाम में 16 लाख 54 हजार 263, केदारनाथ में 14 लाख 65 हजार 370, गंगोत्री में 7 लाख 47 हजार 671 और यमुनोत्री में 6 लाख 68 हजार 163 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब में भी 2 लाख 69 हजार 430 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं।
मानसून में सुरक्षा पर विशेष फोकसChar Dham Yatra
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मानसून सीजन को देखते हुए चारधाम यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी समेत यात्रा से जुड़े जिलों में आपदा प्रबंधन विभाग को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है।
प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। खराब मौसम की स्थिति में यात्रा को नियंत्रित किया जा रहा है, जबकि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक एडवाइजरी भी जारी की गई है।
सरकार और प्रशासन की सतर्क व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं की आस्था मौसम की चुनौतियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। चारधाम यात्रा हर साल नए रिकॉर्ड बना रही है और इस बार भी यात्रियों की बढ़ती संख्या ने यात्रा के प्रति लोगों के उत्साह को साफ कर दिया है।

