अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ग्रामीणों ने जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा साफ-सफाई अभियान चलाने की मांग

On: August 31, 2026 7:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया संवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा (तहसील हसनपुर/ग्राम हरियाना):– ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्राम हरियाना में भी रास्तों और नालियों की बदहाल स्थिति के चलते ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के कई हिस्सों में नालियां गंदगी और कूड़े-कचरे से अटी पड़ी हैं, जिसके कारण बारिश के पानी की सही तरीके से निकासी नहीं है, और जगह-जगह रास्तों पर पानी जमा हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मामूली बारिश के बाद ही रास्तों पर जलभराव हो जाता है। कई स्थानों पर स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए घर से निकलने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार गांव की नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें गंदगी जमा हो गई है।

कई जगह नालियां पूरी तरह चोक होने के कारण पानी का बहाव रुक गया है। बारिश का पानी सड़कों पर फैलने के साथ-साथ कई स्थानों पर घरों के आसपास भी जमा हो रहा है। इससे गांव में गंदगी और दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है।लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगी है और बीमारियों का खतरा भी मंडराने लगा है।

ग्रामीणों को आशंका है कि यदि समय रहते जलभराव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और ग्राम पंचायत से जलभराव वाले स्थानों पर साफ-सफाई, कीटनाशक दवा का छिड़काव तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव की समस्या कोई नई नहीं है। बरसात के दिनों में हर वर्ष रास्तों पर पानी भर जाता है, लेकिन स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो पाती।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply