अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

UP News-‘युवा रोजगार पाने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बने : CM योगी का संदेश

On: September 21, 2026 10:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---

UP News-‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी की जनता के नाम पाती लिखी है। इस पत्र में उन्होंने बताया है कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहा है। पाती में सीएम योगी ने कहा कि यूपी की पहचान सिर्फ बाजार और जनशक्ति नहीं, बल्कि यहां के युवाओं के कौशल, कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों की प्रतिभा भी है। सीएम योगी ने कहा कि राज्य के युवा रोजगार पाने वाला नहीं, अपितु रोजगार देने वाला उद्यमी बने, इसी सोच के साथ यूपी सरकार ने अवसरों के नए दरवाजे खोले हैं।

4 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए- CM योगी
सीएम योगी ने कहा- “मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक मंच मिले, हमारे कारीगरों, उद्यमियों और अन्नदाताओं की मेहनत को दुनिया पहचाने, इसी उद्देश्य से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन वर्ष 2023 में आरंभ किया गया था। जब डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की सेवा का दायित्व संभाला, तब हमारे सामने सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में एक रोजगार सृजन था। आज मुझे संतोष है कि अकेले एमएसएमई सेक्टर और ओडीओपी जैसी पहलों के माध्यम से 4 करोड़ से अधिक रोजगार सृजित हुए हैं। इसकी सफलता से प्रेरित होकर ही ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ओडीओसी) जैसी नई पहल शुरु की गई है।”

यूपी देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन- CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- “उत्तर प्रदेश को बीमार प्रदेश की छवि से बाहर निकालकर उत्सव प्रदेश बनाना बड़ी चुनौती थी, लेकिन आज हमारा प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है। निर्यात में हमारी भागीदारी ₹2 लाख करोड़ से अधिक है। देश-विदेश के उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं। ₹15 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। बड़े पैमाने पर निवेश से निर्यात बढ़ता है, जिससे रोजगार के नए अवसर बनते हैं। इसका लाभ प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं को मिलता है।”

युवा रोजगार देने वाला उद्यमी बने- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा- “उत्तर प्रदेश की पहचान केवल बाजार और जनशक्ति नहीं, बल्कि यहां के युवाओं के कौशल, कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों की प्रतिभा भी है। प्रदेश का युवा रोजगार पाने वाला नहीं, अपितु रोजगार देने वाला उद्यमी बने, प्रदेश सरकार ने इसी सोच के साथ युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले हैं। युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जैसी पहले नवाचार, कौशल, उत्पाद विकास और बाजार से जुड़ने के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। आज उत्तर प्रदेश अपने उत्पादों के साथ अपने युवाओं की उद्यमशीलता को भी वैश्विक बाजार तक पहुंचा रहा है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो इसी सामर्थ्य को खरीदारों, निवेशकों और वैश्विक बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है।”

इस अवसर का लाभ उठाएं- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा- “मैं प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों, नवोन्मेषकों और भावी उद्यमियों से आग्रह करता हूं कि इस अवसर का लाभ उठाएं। बड़ी संख्या में आएं, नए संपर्कों और नए बाजार को समझें तथा अपनी प्रतिभा एवं क्षमता के अनुरूप नए अवसर तलाशें। उद्यमिता के प्रति जागरूकता के अभाव को दूर करते हुए अपने आसपास उपलब्ध अवसरों को पहचानें। आपका नया विचार एवं छोटा-सा प्रयास भी आने वाले समय में बड़े उद्यम का आधार बन सकता है। आपके प्रयासों से स्थानीय सामर्थ्य वैश्विक बाजार तक पहुंचेगा और इसी के बल पर हम वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए विकसित उत्तर प्रदेश के स्वप्न को साकार करेंगे।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply