अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा प्रेमी युगल, आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

On: May 17, 2026 9:24 PM
Follow Us:
---Advertisement---

ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा प्रेमी युगल, आहत किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने प्रेमी युगल आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।इसके बाद 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।मौके से पकड़े गए दो युवकों की ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार शनिवार को बहजोई (संभल) गया था। घर पर 17 वर्षीय बेटी अकेली थी।बताया जा रहा है कि परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर किशोरी ने अपने प्रेमी युवक को घर बुला लिया।युवक थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव गौंटिया बनगवां का रहने वाला बताया जा रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, युवक शनिवार रात में ही गांव पहुंच गया था और दोनों घर में मौजूद थे।बताया जाता है कि पूरी रात दोनों साथ रहे।आज रविवार तड़के करीब चार बजे किशोरी के दादा-दादी उसे देखने के लिए घर पहुंचे।कमरे में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर उन्होंने शोर मचा दिया।आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
हंगामे के बीच किशोरी ने खुद को कमरे में किया बंद:-ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।इस दौरान कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट भी कर दी।इस दौरान एक और युवक मिला जो पहले पकड़े गए युवक का साथी बताया गया।ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी।घर के भीतर हंगामे और परिवार की नाराजगी के बीच किशोरी मानसिक दबाव में आ गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया|
फंदे से लटका मिला शव:-जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो किशोरी का शव फंदे से लटका देखा।घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की।फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाए। घटना की सूचना मिलने के बाद किशोरी के माता-पिता भी गांव लौट आए। 

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के दौरान कोई प्रताड़ना या दबाव की स्थिति तो नहीं बनी थी।अभी तक की जांच में पता लगा है कि किशोरी से मिलने उसके परिचित लड़के आए थे।जो युवक पकड़े गए हैं,पुलिस उनसे पूछताछ कर कार्रवाई करेगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply