अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उझानी में बिजली कर्मचारियों पर ग्रामीणों का हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज

On: November 30, 2024 12:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
उझानी में बिजली कर्मचारियों पर ग्रामीणों का हमला, चार के खिलाफ मामला दर्ज
उझानी। कोतवाली उझानी क्षेत्र में बकाया बिजली का बिल वसूलने गई टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। जमकर हंगामा हुआ तो पुलिस भी पहुंच गई। मारपीट में दो बिजलीकर्मियों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उझानी ग्रामीण उपकेंद्र पर शुक्रवार को बिजली कैंप लगा था। कैंप में मौजूद कर्मचारी विशाल सिंह अन्य बिजलीकर्मी काली चरन और राहुल कश्यप के साथ संजरपुर बालजीत नगर में बिजली का बकाया बिल वसूलने पहुंच गए। आरोप है कि कर्मी बिजली कनेक्शन धारक के घर पहुंचकर मीटर चेक कर रहे थे।इसी बीच वहां ग्रामीण पहुंच गए।मीटर चेक करने का विरोध करते हुए टीम को घेर लिया। मारपीट करने लगे। लाइनमैन काली चरन और राहुल कश्यप घायल हो गए। पुलिस ने कर्मी विशाल सिंह की तहरीर पर सोनू, आकाश, कुंवरपाल, सूबेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply