अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गोवंश से टकराई कार, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने मेडिकल ऑफिसर को पीटा, कपड़े फाड़े

On: August 11, 2026 6:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गोवंश से टकराई कार, ग्रामीणों ने पुलिस के सामने मेडिकल ऑफिसर को पीटा, कपड़े फाड़े

बदायूं।अलापुर थाना क्षेत्र में आज मंगलवार दोपहर एक मेडिकल ऑफिसर की कार से गोवंश को टक्कर लग गई। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मेडिकल ऑफिसर की जमकर पिटाई की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उन्हें भीड़ से बचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसावां में तैनात राहुल सिद्धार्थ की कार से गोवंश घायल हो गया था।हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।उन्होंने राहुल सिद्धार्थ को पकड़ लिया और उनके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस के सामने भी ग्रामीण डॉक्टर को पीटते रहे।पुलिसकर्मियों ने राहुल सिद्धार्थ को ग्रामीणों की भीड़ से निकालकर अपने साथ लिया।चर्चा है कि घटना के समय मेडिकल ऑफिसर नशे में थे।अलापुर थाना पुलिस उनका मेडिकल परीक्षण कराने ले गई है।घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में ग्रामीणों की भीड़ राहुल सिद्धार्थ को पीटती हुई साफ दिख रही है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply