अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

On: September 3, 2026 8:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

सिहाली जागीर (गजरौला):-OPS इंटरनेशनल स्कूल में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर कृष्णमय वातावरण, आकर्षक सजावट और विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की सुंदर वेशभूषा धारण कर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भारतीय संस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत की। नन्हे कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

समारोह का विशेष आकर्षण “राधे-राधे” गीत पर विद्यार्थियों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति रही। वाणी, कबीर, तेजस्वी, चार्वी, अनाया, जाविक, अधिका, सोरभ, शुभम, जसप्रीत, हर्षिता, सिमरन, लक्षित एवं दिव्यांशी ने शानदार तालमेल, सुंदर भाव-भंगिमाओं और आत्मविश्वास के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति पर पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम का एक अन्य मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रहा। इसमें विद्यार्थियों की कृष्ण एवं बलराम टीमों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग किया। दोनों टीमों ने बारी-बारी से मटकी फोड़कर अपनी टीम भावना, साहस, उत्साह एवं सामूहिक सहयोग का शानदार प्रदर्शन किया। मटकी फोड़ने के दौरान विद्यार्थियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

जन्माष्टमी समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं आदर्शों से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया। कार्यक्रम ने बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सहयोग एवं सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डॉ. पराग पंडित ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास एवं उमंगपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ सदस्यों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Sahaswan news :- दंड झील से निकलने वाले नाले की भूमि की नगर पालिका एवं राजस्व कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने की पैमाइश, अवैध कब्जा हटाया

Leave a Reply