अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

surya-grahan-2026-आज सूर्य ग्रहण में क्या करें और क्या ना करें, ग्रहण काल में इन बातों का रखें खास ध्यान

On: August 12, 2026 8:12 AM
Follow Us:
surya-grahan-2026
---Advertisement---

surya-grahan-2026-साल का यह दूसरा सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। सूर्य ग्रहण को लेकर धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में कई तरह की सावधानियां बताई गई हैं। ग्रहण काल के दौरान कुछ कार्यों से बचने और कुछ विशेष उपाय करने की मान्यता है। इनमें सूर्य को सीधे न देखना, भोजन बनाने से बचना आदि शामिल है। तो चलिए जानते हैं कि ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए।

ग्रहण काल में रखें सावधानी

12 अगस्त को वर्ष का यह दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कर्क राशि में है। ग्रहण के समय चन्द्रमा भी कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में हैं। ऐसे में ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

सूर्य ग्रहण का समय

भारतीय समय के अनुसार, इस ग्रहण का स्पर्शकाल आज रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगा, जबकि इसका मोक्ष काल आज देर रात 1 बजकर 28 मिनट पर होगा। इस तरह ग्रहण का कुल पर्वकाल 4 घंटे 24 मिनट का रहेगा।

सूर्य को सीधे न देखेंर

सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। साथ ही सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से नहीं देखना चाहिए।

रसोई के काम से बचेंरू ग्रहण के समय रसोई से संबंधित कार्य नहीं करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से इस दौरान खाना बनाने से बचना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानीरू ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। इस दौरान उन्हें कुछ विशेष कार्यों से बचना चाहिए।

सुई में धागा न डालेंरू ग्रहण के दौरान सुई में धागा डालने से बचना चाहिए।
काटने और छीलने से बचेंरू इस दौरान किसी वस्तु को काटने या छीलने का काम नहीं करना चाहिए।

छौंक और बघार न लगाएंरू ग्रहण के दौरान भोजन में छौंक या बघार लगाने से भी बचना चाहिए।

पूजा पाठ न करेंरू ग्रहण के समय मंदिर में पूजा पाठ नहीं करनी चाहिए। इस दौरान दीपक भी नहीं जलाना चाहिए। इसके बजाय मन ही मन भगवान का ध्यान करते हुए उनके मंत्रों का तेज आवाज में उच्चारण करना चाहिए। सूर्यदेव का मंत्र इस प्रकार है- ॐ ह्रां ह्रीं हौं स सूर्याय नम

सूर्यदेव का विशेष मंत्ररू सूर्यदेव का एक अन्य विशेष मंत्र भी बताया गया है। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः

ऐसे करें मंत्र उच्चारणरू मान्यता के अनुसार, तेज आवाज में मंत्रों का उच्चारण करने से ग्रहण के दौरान फैली नकारात्मकता का व्यक्ति पर असर नहीं पड़ता है।
ग्रहण के बाद करें सफाई

ग्रहण के बाद घर की साफ सफाई करके पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। साथ ही घर के मंदिर में रखी सभी देवी देवताओं की मूर्तियों और चित्रों पर भी गंगाजल का छिड़काव करके स्नान करना चाहिए। इसके अलावा सूर्य ग्रहण के बाद दान अवश्य करना चाहिए और गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के बाद स्नान जरूर करना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply