अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

चोरों ने एक ही रात में तीन मंदिरों को बनाया निशाना, दानपात्र की नकदी समेत काफी सामान चोरी

On: August 11, 2026 6:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चोरों ने एक ही रात में तीन मंदिरों को बनाया निशाना, दानपात्र की नकदी समेत काफी सामान चोरी

बदायूं।थाना वजीरगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं।सोमवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के निजामपुर, पिपरिया और नवावपुरा गांवों में स्थित मंदिरों को निशाना बनाया।चोर मंदिरों से घंटे, दानपात्र की नकदी और पंखे समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।एक ही रात में तीन अलग-अलग गांवों के मंदिरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।निजामपुर गांव स्थित शिव मंदिर के महंत पीतांबरनाथ ने बताया कि रात में किसी वक्त चोर मंदिर में घुस गए और एक घंटा,दानपात्र में रखी करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी सुबह मंदिर पहुंचने पर हुई।महंत ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पिपरिया और नवावपुरा गांव के मंदिरों में भी चोरों ने धावा बोलकर पंखे, घंटे और दानपात्र में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीण पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाएं रोकने के लिए गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

OPS International School में भव्यता एवं उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

Hasnpur news-गोकुलधाम कॉलोनी के लोगों ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

शैमफोर्ड स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाया श्री कृष्ण, जन्मोत्सव’

Amroha News : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया

sahaswan news :- फ्रोजन शोल्डर में समय पर उपचार जरूरी, योग व फिजियोथेरेपी से कंधे की गतिशीलता में सुधार संभव** **कंधे के दर्द और जकड़न को नजरअंदाज न करें : डॉ. अमोल गुप्ता**

sahaswan news :- न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार ने सहसवान तहसील का कार्यभार संभाला #न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार बृहस्पति शुक्रवार शनिवार को न्यायालय तहसीलदार मुकदमों की सुनवाई करेंगे#

Leave a Reply