बिल्सी थाना क्षेत्र से दो नाबालिक युवतियां हुई रफू_चक्कर
परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
सहसवान (बदायूं) थाना बिल्सी क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी पुत्री को ग्राम का ही फैसल आलेमात पुत्रगण जकी मोहम्मद निवासी ग्राम तथा नीति बिहार प्रेम नगर गली नंबर 2 मकान नंबर 67 दिल्ली निवासी रुखसार पत्नी गुफरान तथा फिरोज पुत्र बशीर खान जबरन उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को घर से निकालकर ले गए|
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 342 धारा 137/287 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है|वही थाना क्षेत्र के दूसरे गांव निवासी पीड़ित पिता ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया साला करण पुत्र राजेश अपने जीजा उमेश पुत्र खूब सिंह निवासी ग्राम इसामपुर टांडा तहसील गुन्नौर जनपद संभल के सहयोग से उसकी नाबालिक 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया उसकी पुत्री कक्षा 5 पास है पुलिस ने पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर साले बहनोई के विरुद्ध अपराध संख्या 343 धारा 137/2 तथा 87 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है|रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

