अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

गृहमंत्री शाह, योगी सहित आज 4 मुख्यमंत्री Varanasi में करेंगे मंथन

On: June 24, 2025 1:30 PM
Follow Us:
Varanasi
---Advertisement---

Varanasi। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए गृहमंत्री अमित शाह सोमवार से Varanasi के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी उनका स्वागत करेंगे। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार (23 जून) को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे।

Varanasi के दशाश्वमेध घाट पर अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए हुई आरती

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी रहेंगे। चारों प्रदेश के मुख्यमंत्री सोमवार शाम लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत करेंगे। सभी अतिथि काशी कोतवाल काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक 24 जून को करीब सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ताज होटल में प्रस्तावित है। बैठक को लेकर Varanasi प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। सुरक्षा की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक काशी में पहली बार हो रही है।

Varanasi मुख्यमंत्री योगी गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे

24 जून को प्रस्तावित 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे। होटल ताज में लगभग 11 बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाली बैठक में सुरक्षा और विकास समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक में चारों राज्यों के मुख्य सचिव समेत कई विशिष्टजन और नीति आयोग के साथ अंतरराज्यीय परिषद के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply