Varanasi,। अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए उत्तर प्रदेश के Varanasi में दशाश्वमेध घाट पर आरती की गई, जिसमें हजारों लोग उपस्थित रहे।
अपनी जान पर खेल गई पुलिस..नही तो पिकअप चालक को भी मार डालते ग्रामीण
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने कहा, “अहमदाबाद में जो विमान दुर्घटना हुई है, उसमें जानें गई हैं। गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा में दीप दान करके और जो भी श्रद्धालु देश-विदेश से गंगा आरती में उपस्थित हुए हैं, उनसे दो मिनट का मौन मृतकों की शांति के लिए रखा गया। हम सभी भोलेनाथ और भगवती गंगा से मृतकों की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना करते हैं। मृतकों के परिवारजनों को दुख सहने की ताकत मिले।”
Varanasi में दशाश्वमेध घाट पर आरती की गई, जिसमें हजारों लोग उपस्थित रहे
अहमदाबाद से गुरुवार दोपहर लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ करने के तुरंत बाद एक मेडिकल कॉलेज पर गिर गया। विमान के गिरते ही उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। विमान में 242 यात्री सवार थे। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कैनेडियन और सात पुर्तगाली थे।

