अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand news-CM ने पत्रिका “एक संकल्प सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” का विमोचन किया

On: May 14, 2026 8:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

uttarakhand news-देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की द्विवार्षिक पत्रिका “एक संकल्प सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने क्लब द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, शारीरिक सक्रियता और फिट जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन, दोनों ही बेहतर कार्यक्षमता और सकारात्मक जीवन के आधार हैं। नियमित व्यायाम, दौड़, खेल गतिविधियां और अनुशासित जीवनशैली व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा कर्मचारियों एवं समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायी हैं। इस प्रकार की गतिविधियां न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करती हैं। उन्होंने क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को भविष्य में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।

क्लब की इस द्विवार्षिक पत्रिका में वर्ष भर आयोजित विभिन्न गतिविधियों और आयोजनों को शामिल किया गया है। इसमें स्वास्थ्य के लिए दौड़, सचिवालय वार्षिक प्रतियोगिता, अंतर विभागीय प्रतियोगिताएं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ 15 किलोमीटर दौड़, गणतंत्र दिवस पर 26 किलोमीटर दौड़ तथा नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत देहरादून से हरिद्वार तक अखंड रिले दौड़ के माध्यम से गंगा स्वच्छता जनजागरूकता अभियान जैसी गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, पत्रिका संपादक शारदा शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश घींगा, मुख्य सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, सलाहकार रीता कौल, उपाध्यक्ष रीना शाही सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand News : PF, पेंशन और क्लेम के काम होंगे आसान; उत्तराखंड में EPFO के अलग ऑफिस खोलने पर केंद्र कर रहा विचार

Uttarakhand News : रुद्रपुर में इंसानियत शर्मसार… निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दोस्त की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी वारदात

उत्तराखंड में कुदरत का कहर- टिहरी-चमोली में भारी लैंडस्लाइड, बागेश्वर में स्कूलों की छुट्टी

हरिद्वार में शिवभक्तों का भव्य स्वागत: CM धामी ने हेलिकॉप्टर से बरसाए फूल, पैर धोकर लिया आशीर्वाद

Uttarakhand Weather Update : पहाड़ों पर आफत की बारिश! सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग बंद, 800 यात्री रोके गए; देहरादून में भारी बारिश

रिश्तों का कत्ल! उत्तराखंड में कलयुगी पिता ने 10 साल की बेटी से किया रेप, नशे में धुत होकर की हैवानियत

Leave a Reply