UP News:भगवान शिव के कांवड़ियों के आवागमन के चलते वातावरण भक्तिमय हो गया।

UP News गजरौला। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों के जत्थे सोमवार को नगर से होकर गुजरे। कांवड़ियों के आवागमन के चलते नगर का वातावरण भी भक्तिमय हो गया।

 

up news:दहेज की लालसा ने तोड़ा 18 महीने का रिश्ता

 

कांवड़ियों की सेवा के लिए नगर के विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर भी लग गए। 26 फरवरी को महा. शिवरात्रि पर्व के अवसर पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने शिव भक्त हरिद्वार से जल भरकर ला रहे हैं। आज बिजनौर धनौरा मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या पिछले दिनों की अपेक्षा काफी ज्यादा रही। शिवभक्तों का स्वागत और सेवा करने के लिए नगर के साथ साथ धनौरा रोड पर कई स्थानों पर सेवा शिविर बनाए गए हैं,

 

UP News जहां पर कांवड़िए विश्राम करके अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।

आज शहर से खुर्जा, बरेली आदि दूर दूर के रहने वाले जत्थे पास हुए, स्थानीय एवं क्षेत्रीय शिवभक्तों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के चलते पुलिस ने धनौरा मार्ग पर भारी वाहनों को बदले हुए मार्ग से चलाया गया तो वहीं कारों आदि को भी खादगूजर मूंढ़ा मुकारी होते हुए पास किया गया।

Leave a Comment