अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

अहमदाबाद में कांग्रेस के अधिवेशन से घबराई सरकार, नेशनल हेराल्ड केस में लगाए जा रहे झूठे आरोप : Udit Raj

On: April 26, 2025 9:58 AM
Follow Us:
Udit Raj
---Advertisement---

देहरादून। उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता Udit Raj ने नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। हाल में अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के अधिवेशन से सरकार घबरा गई है।

Shivraj ने की पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा

कांग्रेस नेता Udit Raj ने कहा, “नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोप झूठे हैं। साल 1936 में पंडित नेहरू ने एजीएल कंपनी बनाई, जिसमें पुरुषोत्तम दास टंडन समेत कई नेता जुड़े रहे। यह अखबार अंग्रेजों के खिलाफ निकाला गया था, लेकिन अंग्रेजों ने इसे बंद करा दिया था। आज अंग्रेजों के पिट्ठू (आरएसएस-भाजपा) हम पर गबन का आरोप लगा रहे हैं।

Udit Raj घाटा होने पर कांग्रेस ने 90 करोड़ रुपये का लोन लिया

Udit Raj ने आगे कहा, “घाटा होने पर कांग्रेस ने 90 करोड़ रुपये का लोन लिया था, जिसे न चुकाने की स्थिति में शेयर जारी किया, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं के नाम शामिल थे। अब सवाल यह है कि जब न किसी जमीन या फिर किसी पैसे का आदान-प्रदान नहीं हुआ है तो भ्रष्टाचार कहां से हुआ।

मैं इतना ही कहूंगा कि कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है और हाल में कांग्रेस का अधिवेशन अहमदाबाद में हुआ था। सरकार उस अधिवेशन से घबरा गई है। भाजपा के लोग बदले की राजनीति के तहत काम कर रहे हैं।”

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply