कलेक्ट्रेट पेंशनर मासिक गोष्ठी में दो नए मेहमानों का हुआ भव्य स्वागत
शाॅल एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
बदायूं|जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट पेंशनर साथियों की एक मासिक गोष्ठी का कार्यक्रम अम्बेडकर पार्क नेकपुर गली नंबर एक में आयोजन किया गया। मासिक गोष्ठी में पहुंचे दो नए मेहमान वरिष्ठ पेंशनर साथी रमाकांत सक्सेना एवं मुहम्मद नवी को पुष्प माला पहनाकर शाॅल उड़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया
गोष्ठी/सम्मान समारोह में मोहन लाल,राम प्रकाश सक्सेना,विजय प्रकाश,नत्थू लाल,अशोक कुमार सक्सेना,ओमप्रकाश,जगदीश चन्द्र,हरिओम वर्मा,रमाकांत सक्सेना,मुहम्मद नवी आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

अंत में अनिल कुमार सिंह ने सभी आगुंतको का आभार प्रकट किया तथा सभी साथियों से अनुरोध किया कि वह मासिक बैठक में ज्यादा से ज्यादा तादाद में एकत्रित हो और अपने विचार रखें।रिपोर्ट-एस.पी. सैनी

