पिकअप सवार चोरों ने किसान को लाठी से पीटा, फिर दो भैंसे चोरी कर ले गए
बदायूं। जिले में भैंस की चोरी का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। पिकअप में सवार होकर आये चोर पशुशाला में सो रहे किसान को लाठी से पीटकर दो भैंस चुरा कर ले गये।पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर भैंस बरामदगी की मांग की।दो भैंस के अपहरण की वारदात बिनावर थाना क्षेत्र के दियोरीजीत गांव में घटी।
गांव में रहने वाले तोताराम पुत्र लोचन सिंह राजपूत ने बताया, बीती रात घर में पशुशाला में सो रहा था।रात के करीब तीन बजे लोडर पिकअप से आये बदमाश उसकी दो भैंस खोल रहे थे।आहट होने पर वह जागा तो चार चोर उसकी पशुशाला में थे|जबकि एक चोर पिकअप में सवार था।आंख खुलने पर विरोध किया जो बदमाशों ने उसको लाठी मार दी।जिससे वह चोटिल हो गया।शोर-शराब होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें धमकाया।जिसके बाद बदमाश पशुशाला से दोनों भैंस पिकअप में लादकर भाग निकले।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

