अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सहसवान तहसील क्षेत्र के अस्थाई गंगा घाट पर भी रहेंगे गंगा स्नान दिवसो पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

On: May 29, 2026 6:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

सहसवान तहसील क्षेत्र के अस्थाई गंगा घाट पर भी रहेंगे गंगा स्नान दिवसो पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध

जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने घाटों का निरीक्षण कर जांच आख्या रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी

सहसवान (बदायूं) गत दिवस गंगा स्नान पर पर कछला गंगा घाट पर हुए बड़े हादसे के बाद जिला प्रशासन ने सहसवान तहसील क्षेत्र के अस्थाई गंगा घाटों पर घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सहसवान तहसील स्तरीय अधिकारियों की एक टीम गठित कर घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए जिस पर टीम ने सहसवान तहसील क्षेत्र में बहने वाली गंगा नदी के पांच अस्थाई गंगा घाटों का निरीक्षण किया तथा लोगों से वार्ता कर स्थलीय घाट के के फोटो एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से जांच अच्छा रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित की गई है|
ज्ञात रहे गत दिवस बदायूं जनपद के कछला गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान हुए हादसे में कई श्रद्धालुओं की डूब कर मृत्यु हो गई इससे पूर्व भी कई श्रद्धालुओं की गंगा में डूब कर मृत्यु हो जाने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए सहसवान तहसील क्षेत्र के अस्थाई गंगा घाटों का टीम भेज कर स्थलीय निरीक्षण कर जांच क्या-क्या रिपोर्ट मांगी गई है।
सहसवान तहसील क्षेत्र में बहने वाली गंगा नदी के शुकर्रा घाट, मालपुर ततेरा घाट, टोटपुर कर्सरी घाट, भज्जी की मडिया, कुकरईया घाट, जिलाधिकारी द्वारा तहसील स्तरीय गठित टीम जिसमें एसडीम रिपुदमन सिंह, पुलिस क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार सिंह खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार नायब तहसीलदार तथा सहसवान जरीफ नगर क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं राजस्व टीम के साथ उपरोक्त गंगा नदी अस्थाई घाटों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा वहां पर मौजूद श्रद्धालुओं से वार्ता की तत्पश्चात वीडियोग्राफी फोटोग्राफी करते हुए मौजूदा अस्थाई गंगा घाटों की स्थलीय वस्तु स्थिति से जिलाधिकारी को एसडीएम के माध्यम से जांच अखयां रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा सहसवान तहसील क्षेत्र के अब अस्थाई गंगा घाटों पर भी गंगा स्नान दिवस को सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे जिससे कछला गंगा घाट जैसी घटना की दोबारा पुनरावृत्ति न हो।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply