अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पांच दिन पूर्व दिल्ली जाने की कहकर निकला था घर से

On: May 17, 2026 9:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, पांच दिन पूर्व दिल्ली जाने की कहकर निकला था घर से

बदायूं के अलापुर क्षेत्र में सड़क किनारे गूलर के पेड़ से एक युवक का पांच दिन पुराना सड़ा-गला शव रविवार सुबह लटका मिला। पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिए जाने पर परिवार के लोग गांव वालों के साथ आए तो उन्होंने फोटो में कपड़े और चप्पल आदि देखकर उसकी शिनाख्त की।परिजनों ने बताया कि युवक पांच दिन पूर्व घर से दिल्ली जाने के लिए निकला था।

परिजन के अनुसार, अलापुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी मायादीन उर्फ दीनू (25) पुत्र जय सिंह की शादी शाहजहांपुर के जरियनपुर से चार साल पहले हुई थी।उसके दो साल की बेटी भी है। पत्नी पिछले काफी समय से मायके में ही रह रही है।बताते हैं कि शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही है। इस कारण वह परेशान रहता था।

शव से बदबू आने पर चला पता:-पांच दिन पहले दिल्ली में मजदूरी करने की बात कहकर वह गांव से निकला था।परिवार वालों को पता था कि वह दिल्ली मजदूरी कर रहा होगा।इधर, रविवार को उसके गांव से करीब 200 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे कुछ लोगों को उस समय बदबू का अहसास हुआ, जब वे खेतों की ओर जा रहे थे। पास जाकर देखा तो झाड़ियों के बीच गूलर के पेड़ पर शव लटका मिला।

फोटो देखकर की शिनाख्त:-लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।इसकी खबर नवादा गांव तक पहुंची। मृतक के पिता जयसिंह समेत गांव के तमाम लोग थाने आए और फोटो आदि देखकर उसकी शिनाख्त की गई।अलापुर थानाध्यक्ष माधोसिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।रिपोर्ट जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply