अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

शक, शव और सनसनी: पत्नी के दिव्यांग युवक से थे संबंध, पति ने खेत में बुलाकर दी ऐसी मौत, 37 दिन बाद सुलझी गुत्थी

On: May 8, 2026 6:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---

शक, शव और सनसनी: पत्नी के दिव्यांग युवक से थे संबंध, पति ने खेत में बुलाकर दी ऐसी मौत, 37 दिन बाद सुलझी गुत्थी

बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी सिंकू उर्फ मुकेश ने पत्नी से प्रेम प्रसंग होने के शक में आंवला थाना क्षेत्र के आसपुर निवासी दिव्यांग चंद्रप्रकाश की रस्सी से गला कसकर हत्या की थी। हत्या के बाद शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी सिंकू को गिरफ्तार किया है।चंद्रप्रकाश का शव 37 दिन पहले सेंधी-ख्योराजपुर मार्ग पर गेहूं के खेत में मिला था। वह ई-रिक्शा चलाता था।

पुलिस के मुताबिक 30 मार्च को गांव कीरतपुर निवासी विंद्र सिंह ने सोमपाल के खेत में शव मिलने की सूचना दी थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। शव की पहचान चंद्रप्रकाश के रूप में हुई। चंद्रप्रकाश के पिता वीरपाल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।सिंकू की पत्नी शिवानी से संबंध था।इसी प्रेम प्रसंग को लेकर आरोपी सिंकू उससे रंजिश मानता था। सिंकू ने योजनाबद्ध तरीके से चंद्रप्रकाश की हत्या की।

पहले पिलाई शराब, फिर ली जान:-पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिंकू ने चंद्रप्रकाश को साथ ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद सिंकू ने चंद्रप्रकाश को अपनी पत्नी से बात करने से मना किया। इस पर दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज हुई। गुस्से में सिंकू ने चंद्रप्रकाश को धक्का दिया और ई-रिक्शा में पड़ी रस्सी से उसका गला घोंट दिया।हत्या के बाद शव खेत में फेंककर वह ई-रिक्शा के साथ बरेली भागा और बाद में दादरी चला गया। मुखबिर की सूचना पर सोमवार देर रात आरोपी को ग्राम सरदार नगर जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया गया।हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर ई-रिक्शा बरामद किया गया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी  

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डीएम ने भूजल सप्ताह के प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हेपेटाइटिस C एक गंभीर लेकिन उपचार योग्य बीमारी, समय पर जांच और इलाज से संभव है पूर्ण स्वस्थ जीवन – डॉ. अमोल गुप्ता

बाइक सवार दो मनचलों ने स्कूटी से जा रही छात्रा का घर तक किया पीछा, रास्ते में फेंकी तेजाब भरी बोतल, बाल-बाल बची जान।

नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में हेपेटाइटिस-सी बीमारी फैलने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम 

Moradabad News Update : खत्म हुई तलाश, रामगंगा में डूबे 25 वर्षीय युवक का शव बरामद; 2 दिन से बिजली न होने पर नहाने गए थे 4 दोस्त

CM योगी ने शामली में जनसभा को किया संबोधित, कांवड़ यात्रा के दौरान धैर्य, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की दी नसीहत।

Leave a Reply