वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सुनी जनता की फरियाद, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बदायूँ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी पीड़ित को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए और प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।एसएसपी की इस पहल से फरियादियों में भरोसा और संतोष का माहौल देखने को मिला।पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर बदायूँ पुलिस की जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदनशील कार्यशैली की झलक दिखाई दी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

