बदायूं पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं
बदायूं| वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में बदायूं पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर जन सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस कार्यालय में व्यापक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान दूर-दराज़ क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं,जिन पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने स्पष्ट संदेश दिया कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करते हुए पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान की जाए।

बदायूं पुलिस की यह पहल प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन के इस संवादात्मक और जवाबदेह रवैये की सराहना की।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

