अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: व्यापारी द्वारा सफाई कर्मचारी की गई पिटाई से सफाई कर्मचारी आहत

On: April 15, 2026 7:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: व्यापारी द्वारा सफाई कर्मचारी की गई पिटाई से सफाई कर्मचारी आहत

व्यापारी के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के लिए सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ

जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे,कर्मचारियों में आक्रोश

रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए पीड़ित ने थाना पुलिस को सौंपा प्रार्थना पत्र

सहसवान (बदायूं) उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्य ट्रैक्टर चालक समीर उर्फ भूरा पुत्र लाल मोहम्मद निवासी प्रीतम नगर ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 14 अप्रैल को शाम 6:00 बजे के लगभग अपना कार्य समाप्त करके ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करने के लिए बाजार विल्सनगंज चौराहे से नगर पालिका परिषद प्रांगण में ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ रहा था|की इसी बीच अमर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के सामने एक बालिका ट्राली से चिपककर गिर गई|यह बात अमर  को बहुत बुरी लगी और उसने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर मारपीट गाली-गलौज अभद्र व्यवहार करना प्रारंभ कर दिया।इस पर भी वह शांत नहीं हुआ तो पकड़कर वह नगर पालिका के मुख्य द्वार पर ले गया जहां उसने दोबारा मारपीट करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामले की जानकारी जैसे ही उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ कर्मचारियों को जैसे ही लगी भारी तादाद में कर्मचारी इकट्ठे हो गए और नारेबाजी करते हुए व्यापारी अमर के विरुद्ध कार्यवाही की जाने के लिए हंगामा करने लगे।
जानकारी के मुताबिक कार्यवाही न होने पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कमरों को हड़ताल प्रारंभ कर दी तथा थाना कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा काटा तथा प्रभारी निरीक्षक से प्रार्थना पत्र देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाने की मांग की।
कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन कमरों को हड़ताल प्रारंभ होने से जहां कूड़े के घेरे का आज उठान नहीं हुआ वहीं कर्मचारियों ने गली मोहल्ले मुख्य द्वार नाले नालियों की सफाई नहीं की जिसके कारण गंदगी के अंबार लगने प्रारंभ हो गए।सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित समीर का चिकित्सीय परीक्षण नहीं कराया तो बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किया जाएगा|जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply