अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: आठ साल के मासूम की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने बाले हत्यारे पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

On: April 20, 2026 1:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: आठ साल के मासूम की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने बाले हत्यारे पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल 

सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरा में आठ साल के मासूम की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पिता ने बताया कि वह शराब पीने व जुआ खेलने का आदी है।उसने सोने का आभूषण बेच दिया था।इसी को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ और गुस्से में उसने बेटे की हत्या कर दी।मामला सहसवान कोतवाली के तिगरा गांव का है।यहां 14 अप्रैल को गांव के रहने वाले विजय सिंह के आठ साल के बेटे विशाल उर्फ गोपाल का गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला था।इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। रिपोर्ट में भी मौत की वजह हैंगिंग बताई गई। 17 अप्रैल को मृतक के मामा राजेश निवासी मलिकपुर उझानी ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर विजय सिंह पर भांजे की हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 14 अप्रैल को वह घर से रस्सी लेकर अपने बेटे विशाल उर्फ गोपाल को साथ लेकर अपने खेत की तरफ गया था। यहां उसने उसके गले में रस्सी बांधकर पेड़ की डाल से लटका दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पूछताछ में विजय सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को वह घर से रस्सी लेकर अपने बेटे विशाल उर्फ गोपाल को साथ लेकर अपने खेत की तरफ गया था। यहां उसने उसके गले में रस्सी बांधकर पेड़ की डाल से लटका दिया,जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह घर चला आया और आत्महत्या दर्शाने के लिए कहानी बनाई।बाद में खुद ही अज्ञात के खिलाफ सूचना दी।आरोपी ने यह भी बताया कि वह जुआ खेलने और शराब पीने का आदी है, इसी कारण पत्नी से विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply