अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

RJD President Lalu Yadav पुराने अंदाज में दिखे, कहा- भाजपा को नहीं आने देना है

On: August 18, 2025 12:54 PM
Follow Us:
RJD President Lalu Yadav
---Advertisement---

सासाराम। RJD President Lalu Yadav रविवार को अपने पुराने अंदाज में दिखे। इंडिया ब्लॉक की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ से पहले सासाराम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए RJD President Lalu Yadavने भाजपा को भगाने का आह्वान करते हुए कहा कि अब भाजपा को नहीं आने देना है।

पीएम मोदी जब भी आते हैं, बिहार को सौगात देते हैं’ PM के दौरे पर खुश हुए Chirag Paswan और कुशवाहा, RJD पर साधा निशाना

इंडिया’ ब्लॉक की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की शुरुआत के मौके पर सासाराम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए RJD President Lalu Yadav ने कहा, “सभी लोग एक हो जाइए। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और हम सबको एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है। लोकतंत्र को मजबूत होने दीजिए।” उन्होंने इस दौरान अपनी पुरानी एक कहावत भी कही।

इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग सिर्फ चुनाव के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। संविधान बचाने के लिए लड़ रहे हैं। वोट की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं। ये वोट काट-काटकर अपनी हुकूमत चलाना चाहते हैं। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से मजबूती के साथ गठबंधन के लोगों के साथ रहने की अपील करते हुए कहा कि सरकार जरूर बदलेगी। आपके सहयोग से बिहार में भी सरकार बदलेगी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस की भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी की कहानी कांग्रेस पार्टी की कहानी है। उन्होंने 1947 के बाद एक मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने के लिए कांग्रेस नेताओं के प्रयासों का जिक्र किया।

RJD President Lalu Yadav ने उपस्थित लोगों से मजबूती के साथ गठबंधन के लोगों के साथ रहने की अपील करते हुए कहा कि सरकार जरूर बदलेगी

खड़गे ने चुनाव आयोग पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा-आरएसएस को गरीबों, युवाओं और महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक बताते हुए कहा कि आरएसएस महिलाओं के लिए वोटिंग अधिकार नहीं चाहती थी। भाजपा के लोग हर बात पर तंग कर रहे हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply