अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

संसदीय क्षेत्र के दौरे का द‍िन सार्थक और प्रेरणादायी रहा : Rahul Gandhi

On: April 30, 2025 11:29 AM
Follow Us:
Rahul Gandhi
---Advertisement---

रायबरेली,। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। राहुल गांधी ने देर शाम को कहा कि आज, अपने घर और संसदीय क्षेत्र, रायबरेली दौरे का एक सार्थक और प्रेरणादायी दिन रहा।

भाई को भाई से लड़ाने की साजिश, आतंकियों की नापाक कोशिश करें विफल : Rahul Gandhi

रायबरेली पहुंचे Rahul Gandhi ने विशाखा फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। फैक्ट्री जाते समय राहुल गांधी ने चौराहे पर कार्यकर्ताओं को देखकर अपनी कार अचानक रुकवाकर उनसे मुलाकात भी की।

Rahul Gandhi ने मंगलवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि आज, अपने घर और संसदीय क्षेत्र, रायबरेली दौरे का एक सार्थक और प्रेरणादायी दिन रहा है। उन्होंने बताया कि दौरे के मुख्य कार्यक्रम में, लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री का दौरा, सरेनी विधानसभा के बूथ अध्यक्षों से संवाद और पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को मौन श्रद्धांजलि शामिल थे।

Rahul Gandhi रायबरेली की सेवा में निरंतर समर्पित रहूंगा

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि रायबरेली की सेवा में निरंतर समर्पित रहूंगा। जनता के विश्वास और सहयोग से विकास का यह सफर अनवरत जारी रहेगा। बता दें कि सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे हैं। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था।

इसके बाद उन्होंने विशाखा फैक्ट्री में दो मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट एवं एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया था।ज्ञात हो कि 30 अप्रैल को राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद अमेठी में गन फैक्ट्री एवं इंडो-रसियन रायफल्स कोरवा में भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे।

मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन एवं इन्दिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज के भ्रमण के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। राहुल के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply