अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

President Murmu ने 45 पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायती राज पुरस्कार से सम्मानित किया

On: December 12, 2024 12:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

नई दिल्ली। President Murmu ने बुधवार को राष्ट्रीय पंचायती राज पुरस्कार से 45 पंचायतों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की 64 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती हैं। इसलिए, एक विकसित देश बनाने के लिए गांवों का विकास महत्वपूर्ण है।

 

 

President Murmu ने कहा कि बीते दस वर्षों में सरकार ने पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए गंभीर प्रयास किए हैं, जिसका मकसद ठोस नतीजे हासिल करना था। इन पुरस्कारों का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, बाल कल्याण, जल संरक्षण, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे, सामाजिक न्याय, शासन और महिला सशक्तिकरण में उनके प्रयासों के लिए पंचायतों को पहचानना और प्रोत्साहित करना है।

 

 

 

यह पुरस्कार आपके समर्पण और मेहनत का प्रतीक- President Murmu
President Murmu ने कहा, विकसित भारत की नींव केवल आत्मनिर्भर और सक्षम स्थानीय निकायों पर रखी जा सकती है। पंचायतों को अपनी आय के स्त्रोत को विकसित करने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे आत्मनिर्भरता हासिल की जा सके। इससे ग्राम सभाओं को आत्मविश्वास मिलेगा और देश को भी ताकत मिलेगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply