अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ब्रजघाट के पास तेज रफ्तार का कहर बाइक की टक्कर से 2 शिवभक्तों ने तोड़ा दम

On: August 11, 2026 9:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलारी (मुरादाबाद)। सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा की खुशियां उस वक्त एक गहरे मातम में बदल गईं, जब मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र निवासी दो किशोर कांवड़ियों की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। मकरंदपुर गांव के रहने वाले 16 वर्षीय अनिल सैनी और 17 वर्षीय गौतम सैनी हरिद्वार से ‘डाक कांवड़’ लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान गढ़मुक्तेश्वर (ब्रजघाट) के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों दोस्तों ने मेरठ के हायर सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हरिद्वार से एक साथ निकले थे सात दोस्त

मकरंदपुर गांव निवासी छत्रपाल सैनी का बेटा अनिल सैनी (16) और वेदराम सैनी का बेटा गौतम सैनी (17) अपने पांच अन्य साथियों— अमित सैनी, अर्जुन, विनय, श्यामेंद्र और अनुज मौर्य के साथ 6 अगस्त की शाम डाक कांवड़ लेने के लिए निकले थे। सभी सातों कांवड़िये तीन बाइकों से हरिद्वार पहुंचे थे। वहां गंगास्नान करने के बाद रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे वे ब्रजघाट पहुंचे और डाक कांवड़ लेकर मकरंदपुर के लिए रवाना हुए। अनिल और गौतम एक बाइक पर पीछे चल रहे थे और बारी-बारी से बाइक चला रहे थे।

तेज रफ्तार ने ली जान, दोस्तों को लगा गहरा सदमा

ब्रजघाट से कुछ दूर निकलने के बाद, रविवार रात करीब आठ बजे सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों किशोर सिर के बल सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

साथी कांवड़िये अमित सैनी ने बताया कि वे पांचों दोस्त गढ़ और गजरौला के बीच रुककर करीब एक घंटे तक अनिल और गौतम का इंतजार करते रहे। जब वे नहीं पहुंचे, तो दो साथी उन्हें देखने वापस गए। ब्रजघाट पुलिस चौकी पहुंचने पर उन्हें घटनास्थल पर दोनों की बाइक, मोबाइल और बैग पड़े मिले और इस मनहूस हादसे की जानकारी मिली।

गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही देर रात परिजन बदहवास हालत में मेरठ पहुंचे, जहां उन्हें दोनों की मौत की दुखद खबर मिली। सोमवार दोपहर मेरठ में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद देर शाम जब दोनों दोस्तों के शव मकरंदपुर गांव पहुंचे, तो परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा। गांव के दो युवा बेटों की एक साथ मौत से मकरंदपुर में भारी शोक की लहर दौड़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply