पुलिस ने 4 जुआरी सार्वजनिक रूप से जुआ खेलते हुए पकड़े, 6150 रुपये किए नगदी बरामद
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली सहसवान पुलिस ने सार्वजनिक रूप से जुआ खेलते हुए चार जुआरी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया तथा मौके से 6150 रुपए नकदी ताश के पत्ते इत्यादि समान मौके पर सील करके सभी जुआरियो को पर्चा 35 भरवाकर थाने से रिहा कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी के देते हुए बताया उप निरीक्षक रामायण सिंह आरक्षी शक्ति सिंह नितिन कुमार अमित कुमार के साथ गस्त भ्रमण पर थे|कि मुखबिर द्वारा जानकारी मिली की मोहद्दीनपुर कोल्हार मार्ग पर सार्वजनिक रूप से जुआ खेलने की जानकारी मिली जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी करके मौके से जुआ खेलते हुए सलमान पुत्र रफीक,मोहल्ला चौधरी,राजकुमार पुत्र तुलाराम,नफीस अहमद पुत्र यासीन,निवासी पठान टोला अब्दुल सलाम पुत्र बाबू निवासी मोहल्ला अकबराबाद को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया जुआ के फड से 6150 रुपए की नगदी ताश के पत्ते इत्यादि समान बरामद कर उसे मौके पर ही सील कर दिया तथा फर्द एवं वीडियो बनाकर गिरफ्तार किए गए जुआरियों को थाना कोतवाली लेकर पहुंचे जहां उन्हें पर्चा 35 भरवाकर थाना कोतवाली से रिहा कर दिया।रिपोर्ट-एस.पी सैनी

