अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी : PM Modi

On: April 24, 2025 5:39 PM
Follow Us:
PM Modi
---Advertisement---

मधुबनी। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में PM Modi ने अपने संबोधन से पहले पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों को और इस हमले की साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी।

पंचायती राज दिवस : मधुबनी में PM Modi का कार्यक्रम, राष्ट्र को समर्पित करेंगे कई परियोजनाएं

अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी। आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस संकल्प में पूरा देश एक है। मानवता में विश्वास रखने वाला हर व्यक्ति हमारे साथ है।

मैं विभिन्न देशों के लोगों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं जो हमारे साथ खड़े हैं।” PM Modi ने कहा, “22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने देश के निर्दोष लोगों की हत्या कर दी… इस घटना के बाद पूरा देश दुखी और व्यथित है। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं…

PM Modi आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी… ऐसी सजा दी जाएगी जो इतनी बड़ी और कठोर होगी, जिसके बारे में इन आतंकवादियों ने कभी सोचा भी नहीं होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply