अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा गजरौला, कांवड़ियों का जत्था मंजिल की ओर रवाना

On: August 8, 2026 9:33 PM
Follow Us:
---Advertisement---

गजरौला। शनिवार को सावन माह के चलते हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाने वाले शिवभक्त कांवड़ियों का सैलाब को लगातार बढ़ता जा रहा है। गजरौला के धनौरा मार्ग पर दिनभर कांवड़ियों की आवाजाही बनी हुई है। कांवड़िये कंधों पर सजी कांवड़ लेकर भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

धनौरा मार्ग स्थित चाकेश्वर के निकट बनाए गए विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों में कांवड़िये कुछ देर रुककर विश्राम कर रहे हैं। शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए जलपान, भोजन और भंडारे की व्यवस्था की गई है। कांवड़िये यहां पहुंचकर भोजन-प्रसाद ग्रहण करने के साथ कुछ देर आराम कर रहे हैं और इसके बाद दोबारा कांवड़ लेकर अपनी मंजिल की ओर रवाना हो रहे हैं। मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों की ओर से भी कांवड़ियों की सेवा की जा रही है।

गजरौला से होकर गुजर रहे कांवड़ियों में बुलंदशहर, गवां, अनूपशहर, खुर्जा, आहार सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु शामिल हैं। कई कांवड़िये समूह के रूप में तो कई अकेले ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गांव और कस्बों की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। कांवड़ियों के जत्थों से पूरा धनौरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों से गूंज रहा है।

कांवड़ियों की सेवा में जुटे लोग

कांवड़ यात्रा को लेकर मार्ग में जगह-जगह भंडारे और सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, फल, पानी, शरबत और अन्य जलपान की व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोग भी कांवड़ियों की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कांवड़िये भी सेवा शिविरों में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने के बाद उत्साह के साथ अपनी यात्रा जारी रख रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए वह पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान उन्हें रास्ते में लोगों का सहयोग और सेवा मिल रही है, जिससे उनका उत्साह और बढ़ रहा है। कांवड़ियों ने कहा कि वह शांतिपूर्वक और भोलेनाथ के जयकारों के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। धनौरा मार्ग पर भी यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग और डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों और अन्य वाहनों को निर्धारित मार्गों से गुजारा जा रहा है।

गजरौला क्षेत्र से गुजर रहे कांवड़ियों के कारण जहां पूरा वातावरण शिवमय बना हुआ है, वहीं प्रशासन की ओर से भी कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालु ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ अपनी मंजिल की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply